किसानों से मक्का खरीदकर भुगतान डकारने वाले व्यापारी पर FIR के निर्देश, एसडीएम ने दिखाया कड़ा रुख

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम बाड़ेगांव एबं परमंडल के किसान से मक्का खरीदने के बाद दो माह से मक्का का भुगतान नही करने वाले व्यापारी राशि दिलाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के नेतृत्व ने सोमवार को किसानो ने एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपकर खरीददार भगत सिंह वार्ड, मुलताई निवासी रवि गुजरे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।जिस पर एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी मुलताई को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके डॉ. सुनीलम किसानों के साथ मुलताई थाना पहुंचे जहां सहायक उपनिरीक्षक एमएल. गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यापारी को थाने में तलब किया। पूछताछ के दौरान व्यापारी ने मक्का खरीदने एवं भुगतान में विलंब होने की बात स्वीकार की।इस दौरान डॉ. सुनीलम ने किसानों के साथ तहसीलदार संजय बरैया से भी चर्चा की। ओलावृष्टि के बाद वे परमंडल क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन अब तक पंचनामा तैयार नहीं किया गया है। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी चार दिनों के भीतर परमंडल जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे और प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे।

 

Next Post

बनखेड़ी मंडी में चना उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, पहले दिन ही दिखा किसानों में उत्साह

Tue Apr 7 , 2026
बनखेड़ी। स्थानीय मंडी परिसर बनखेड़ी में आज से समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन केंद्र का आधिकारिक संचालन शुरू हो गया। शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रूपल राजपूत, सहकारिता विस्तार अधिकारी जी.डी. पाल एवं मंडी सचिव कमलेश नागवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्र के शुभारंभ पर अधिकारियों ने […]

You May Like