डीसीपी कोर्ट में जमानत के लिए फर्जी एफड़ी, आरोपी का साथी गिरफ्तार 

भोपाल।डीसीपी जोन-2 कार्यालय में आरोपी की जमानत के लिए उसके साथी ने फर्जी एफडी पेश किया. बागसेवनियां थाना पुलिस ने तत्काल ही मामले का खुलासा भी कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल पाटिल के एक केश में फर्जीवाड़ा करते हुए उसके साथी ने जमानत लेने में फर्जी एफडी पेश की. आरोपी गोपाल और उसके साथी सलीम पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है. आरोप है कि सलीम ने मामले में डेढ़ लाख रुपए की एफडी डीसीपी कोर्ट में पेश की थी. इसी एफड़ी के माध्यम से दो अन्य लोगों की जमानत की कार्रवाई की जानकारी भी सामने आई. पुलिस ने जब एफडी के सत्यापन के लिए बैंक भेजा था, जहां बैंककर्मियों ने उसे फर्जी बताया. मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी सलीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. फर्जी एफडी के बनाने के मामले में सलीम के बयान के आधार पर पुलिस अब ग्वालियर के रहने वाले रियाज नाम के आरोपी की भी तलाश कर रही है.

Next Post

जेल प्रहरी के भतीजे ने की आत्महत्या, पड़ोसियों पर परिजनों ने लगाए आरोप

Wed Nov 5 , 2025
भोपाल। राजधानी में जेल प्रहरी के भतीजे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा. घटना स्थल के पास से पुलिस को सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के लोग गांव से भोपाल […]

You May Like