वार्ड 8 की सड़क निर्माण का प्रस्ताव बहुमत से खारिज, रहवासियों ने की निर्माण की मांग

शाढ़ौरा: गठन के बाद से ही आपसी खींचतान और गुटबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली नगर परिषद शाढ़ौरा का कल सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों के निर्माण कार्यों से जुड़े आठ प्रस्ताव विचार हेतु रखे गए, जिनमें से सात को सर्वसम्मति से पारित किया गया। हालांकि वार्ड क्रमांक 8 में 29.5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और नाली निर्माण के प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर दिया गया। खास बात यह रही कि वार्ड पार्षद रचना परिहार ने स्वयं इस प्रस्ताव के विरोध में मत दिया।

उधर, वार्ड 8 की इंदिरा कॉलोनी के रहवासियों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मरघट शाला, सड़क और गटर निर्माण की स्वीकृति के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की।
शमशाद पठान, सीएमओ नगर परिषद शाढ़ौरा ने बताया कि परिषद के सम्मेलन में वार्ड 8 का सड़क निर्माण प्रस्ताव बहुमत से खारिज किया गया है। वहीं रहवासियों द्वारा ज्ञापन देकर मरघट शाला, नाली और सड़क निर्माण की मांग की गई है।

Next Post

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे

Wed Oct 29 , 2025
नयी दिल्ली , 29 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न आधारभूत ढांचा एवं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस दो दिवसीय दौरे में 1,140 करोड़ रुपये से अधिक की […]

You May Like