कनेक्शन काटने पर अगर कोई जोड़ता है तो दर्ज होगी एफआईआर

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने राजस्व एवं जलकर विभाग की वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली.बैठक में उन्होंने साप्ताहिक वसूली की प्रगति की जानकारी ली. निगम आयुक्त ने जलकर वसूली की न्यूनतम प्रगति पर सख्त निर्देशित किया कि अभियान चला कर वार्डवार बड़े बकायदारों की सूची तैयार कर जलकर वसूली करे एवं जिन बड़े बकायादार द्वारा जलकर जमा नहीं किया जाता विशेष तौर पर टीम गठित कर उनके नल कनेक्शन कटवाए जाए, साथ ही अवैध नल कनेक्शन भी कांटे इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करे कि जिनके कनेक्शन कटे गए है अगर बिना अनुमति के अवैध रूप से पुन: जोड़ लेते है उन पर एफआईआर दर्ज कराई जाए.

नए वाटर कनेक्शन जल प्रदाय विभाग के साथ सहायक आयुक्त जलकर के अनुमति से ही दिए जाए. जोनवार प्रॉपर्टी टैक्स की समीक्षा करते हुए कहा कि 2 तिमाही बीतने के बाद भी लक्ष्य से काफी कम वसूली प्रगति है सभी वार्ड प्रभारियों को सख्त निर्देशित किए कि सभी लोग निरंतर संपर्क करते हुए डोर टू डोर जाकर टैक्स कलेक्शन करे. वार्ड 4 के वार्ड प्रभारी बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित होने पर नोटिस दी गई है.

Next Post

प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, धमकाया

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में एक परिवार ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को विवेक मेहलोनिया 32 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी का काम करता है उसने संजय श्रीवास्तव […]

You May Like