प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, धमकाया

जबलपुर: संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में एक परिवार ने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को विवेक मेहलोनिया 32 वर्ष निवासी शाहीनाका संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी का काम करता है उसने संजय श्रीवास्तव के प्लाट साई सुबह परिसर की फिलिंग का काम करवा रहा था.

प्लाट पर जेसीबी मशीन चल रही थी, सुबह लगभग 4-30 बजे वह काम देखने अभिषेक पटेल, राजू खरे के साथ काम देखने गया था वहां पर वह मशीन से मुरूम फैलवा रहा था उसी समय रमेश उर्फ गुड्डू काछी आया एव उससे बोला कि यहां क्यों करवा रहा है यहां पर मेरी जमीन है इसी बात को लेकर रमेश काछी उसके साथ विवाद करने लगा। रमेश के परिवार की 2 महिलायें भी आकर उसके साथ विवाद करने लगी, उसने गालियां देने से मना किया तो रमेश काछी ने हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

एसपी धर्मवीर सिंह की अपील, अफवाहों से दूर रहें, पुलिस पर करें विश्वास

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर: शहर में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने खुद फील्ड में उतरकर मोहल्लों में बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दे और न ही उन्हें […]

You May Like