ग्वालियर: प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक एवं शोध कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य के नेतृत्व में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन के हस्ताक्षर के बाद हुआ।
इस समझौते का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना है। इसके तहत संयुक्त अनुसंधान, संकाय एवं छात्र विनिमय, पाठ्यक्रम विकास तथा सेमिनार और कार्यशालाओं के आयोजन जैसे कार्य किए जाएंगे।यह एमओयू आगामी तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा और इसके माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को कैसे बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन इ पी ) के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिलेगी।
