गोपाल मंदिर पर धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधाकृष्ण सजेंगे बेशकीमती गहनों से

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर 16 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। विगत कई वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव में फूलबाग पर गोपाल मंदिर स्थित भगवान श्री कृष्णराधा को उनके प्राचीन बेशकीमती आभूषणों से सुसज्जित किया जाता रहा है, तब से प्रतिवर्ष गोपाल मंदिर की जन्माष्टमी कार्यक्रम में गहने तथा भगवान के सोने-चांदी के बर्तन व सजावट का सम्पूर्ण सामान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैंक लॉकर से लॉकर भगवान का श्रृंगार किया जाता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस बल के साथ बैंक लॉकर से भगवान के आभूषण तथा श्रृंगार सामग्री एवं पात्र निकालकर लाये जायेंगे तथा उनकी सफाई इत्यादि कर भगवान श्री राधाकृष्ण का श्रृंगार किया जायेगा।

Next Post

रिमझिम बारिश संग हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
बुरहानपुर। रिमझिम बारिश के बीच जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को […]

You May Like