रिमझिम बारिश संग हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण

बुरहानपुर। रिमझिम बारिश के बीच जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में म.प्र. बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

मंत्री सिलावट ने परेड का निरीक्षण कर कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश सीधा प्रसारित हुआ, जिसे सभी ने देखा-सुना। मंत्री ने लोकतंत्र सेनानी और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नेहरू मोंटेसरी विद्यालय ने प्रथम, सावित्रीबाई फुले कन्या विद्यालय ने द्वितीय और सेवा सदन विद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में भी दलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

भिंड में वाहन खरीदी के दौरान चली गोलियां, अवैध ​हथियार से फायरिंग, दो आरोपी पकड़े

Fri Aug 15 , 2025
भिंड। वाहन खरीदी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। इसके बाद धमकाते हुए हवाई फायर किए। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित के गंभीर चोट आई। पीड़ित के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल […]

You May Like