धूमधाम से मनेगा नुक्कड़ क्लब का 39वां श्री गणेश महोत्सव, वृंदावन के कलाकार बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा

ग्वालियर। शहर के राम मंदिर चौराहे पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नुक्कड़ क्लब द्वारा श्री गणेश महोत्सव बड़ी ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। विगत 38 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए प्रकाश नारायण शर्मा के कार्यालय पर क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर आकर्षक बैंड धुनों के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, जिसका पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन होगा।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगामी 22 सितंबर (एकादशी) को विशेष बैंड धुनों के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर (चौदस) को आकर्षक आतिशबाजी के साथ गजानन का विसर्जन किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से अशोक गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, रवि कुमार गर्ग, श्याम बाबू शर्मा, अनिल दुबे, रूपेश राठौर, अजय अग्रवाल एवं वासुदेव गौतम सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्व सांसद सहित कई कांग्रेस नेता कोर्ट में पेश हुए

Thu Sep 10 , 2026
ग्वालियर। सन 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराने के विरोध में ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया था। इसी मामले में दर्ज मुकदमे में आज कांग्रेस के नेता जमानत के लिए ग्वालियर जिला न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट में उपस्थित हुए कांग्रेस नेताओं में […]

You May Like