
ग्वालियर। सन 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिराने के विरोध में ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया गया था। इसी मामले में दर्ज मुकदमे में आज कांग्रेस के नेता जमानत के लिए ग्वालियर जिला न्यायालय में पेश हुए। कोर्ट में उपस्थित हुए कांग्रेस नेताओं में पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी,
कांग्रेस नेता प्रेम सिंह नेताजी, पूर्व पार्षद चतुर्वेदी धनौलिया एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री संतोष शर्मा शामिल थे। कांग्रेस नेताओं की ओर से अधिवक्ता देशराज भार्गव एवं राजा यादव जी ने पैरवी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संघर्ष उस समय भी जारी था, संघर्ष आज भी जारी है। जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
