सिवनी में गौवंश वध की साजिश नाकाम: नागपुर के मोहम्मद हामिद इंजीनियर पर NSA, 3 माह के लिए जेल भेजा

सिवनी, बकरीद के दौरान गौवंश वध कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रचने के आरोप में नागपुर निवासी मोहम्मद हामिद उर्फ इंजीनियर 69 वर्ष पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को 3 माह के लिए केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि 28 मई 2026 को बकरीद पर गौवंशों की कुर्बानी की योजना को समय रहते विफल किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई कर 7 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराकर गौशाला भेजा था।

कोतवाली पुलिस ने 16 जून 2026 को आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NSA की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी गौवंश वध और सांप्रदायिक मामलों से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने कार्रवाई को जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है।

Next Post

बीएचईएल भोपाल ने रवाना किया पहला 765 केवी आईसीटी ट्रांसफॉर्मर

Wed Jun 17 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने अपने ट्रांसफॉर्मर प्रभाग के ब्लॉक-3 में निर्मित पहले 765 केवी, 500 एमवीए इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफॉर्मर (आईसीटी) को रवाना कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संयंत्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने ट्रांसफॉर्मर को हरी […]

You May Like