- जेएसजी बंगाली तड़का नाइट में किया कपल डांस
ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल द्वारा दीपावली मिलन समारोह जेएसजी बंगाली तड़का नाइट का भव्य आयोजन एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक माहौल में बंगाल की संस्कृति के साथ सौहार्दपूर्ण दीपावली उत्सव मनाना था। सभी सदस्य पारंपरिक बंगाली परिधानों में नज़र आए, जिससे माहौल में बंगाली संस्कृति की छटा बिखर गई।
मुख्य आकर्षण व सांस्कृतिक प्रस्तुति
समाज के प्रवक्ता ललित जैन भारती ने बताया कि कार्यक्रम के आकर्षण में बंगाली थीम पर बंगाली परिधान, सेल्फी ज़ोन, डीजे धमाल, विभिन्न गेम्स और वात्सल्य भोज शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जो कुमारी परी जैन कागदी ने प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य स्नेहा जैन, अर्श जैन, आशिका जैन और जाग्रति जैन ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव सौरव जैन सोनू एवं संगिनी संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन ने किया।
डांस प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार
बंगाली थीम पर डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम – गगन जैन व शालिनी जैन, द्वितीय – योगेश जैन व रंजना जैन, तृतीय – अतुल जैन व आकांक्षा जैन, चतुर्थ – भानु जैन व सीमा जैन पुरस्कार जीता।
फैमिली रैंप वॉक में विजेता
प्रथम – राजीव जैन व याशी जैन, द्वितीय – योगेश जैन व रंजना जैन, तृतीय – जीतेंद्र जैन व आरती जैन एवं हाउसी गेम में मेगा हाउसी नीरज जैन ने जीती। कार्यक्रम में सामाजिक व व्यवसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
निर्णायक मंडल में महेशचंद जैन-साधना जैन, संजय जैन-अनीता जैन, रामकुमार जैन-सुनीता जैन, सुनील जैन-सुनीता जैन गोधा शामिल थे। वहीं पुरस्कार संयोजक रविंद्र जैन बाबा व दीपक जैन, स्वागत संयोजक योगेश जैन व अतुल जैन लोहिया रहे। संस्थापक अध्यक्ष एड. मनोज कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. याशी जैन, अध्यक्ष अजय कागदी, उपाध्यक्ष राजीव जैन, डॉ. अंकित जैन शास्त्री, सचिव अमित जैन सिद्ध मोबाइल, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, सह सचिव दीपक जैन, नेहा जैन, सह कोषाध्यक्ष सीए गगन जैन, तथा गौरव जैन, रवि जैन, अरविंद मोदी, अमित जैन, नीरज जैन, प्रमोद जैन रसीला, सूरज जैन, अनुज जैन, सुबोध जैन, मनीष जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
