मुरैना:अंबाह में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर राष्ट्रव्यापी विचार और परामर्श सम्मेलन हुआ। कस्बे की जैन बगीची गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर समेत करीब एक हजार लोग शामिल हुए।विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर इस अभियान का समर्थन करने की अपील की। इससे लोगों को इसके लाभों की जानकारी मिल सकेगी।कार्यक्रम में चंबल एक्सप्रेस-वे का मुद्दा भी उठा। तोमर ने कहा कि वे चंबल एक्सप्रेस-वे के लिए चुनाव हारने को भी तैयार हैं। उनका मानना है कि इससे चंबल क्षेत्र का प्रयागराज और चित्रकूट जैसा विकास संभव है।
वर्तमान में भूमि अधिग्रहण पूरा न होने के कारण एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रुका हुआ है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने एक राष्ट्र एक चुनाव के आर्थिक पहलू पर बात की। उन्होंने कहा कि इससे बार-बार लगने वाली आचार संहिता से राहत मिलेगी। साथ ही चुनावों पर होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च में कमी आएगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।
