
भोपाल। राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा एवियाथॉन मिनी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें एएआई, सीआईएसएफ, एयरलाइंस तथा उनके परिवारों के लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए. मैराथन के उद्देश्य फिटनेस, एकता एवं टीम भावना को बढ़ावा देना था. शामिल हुए लोगों की स्वस्थ जीवनशैली एवं सहयोगात्मक कार्य संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मैराथन में पुरुष वर्ग 5 किमी, महिला वर्ग 3 किमी मिनी मैराथन रखी गई थी. इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क और मजबूत सुरक्षा तैयारियाँ सुरक्षित, संरक्षित एवं सुचारु हवाई अड्डा संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, अतुल भनोत्रा, कमांडेंट, सीआईएसएफ तथा माया अवस्थी, अध्यक्ष, कल्याणमयी, शाखा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
