पीएमएल से संबंधित मामले में ईडी ने अनिल अंबानी के ठिकानों पर मारे छापे

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों तथा कंपनियों पर शुक्रवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए ) से संबंधित मामले में छापे मारे हैं।

श्री अंबानी से संबंधित यह एक नया मामला है जिसे ईडी ने हाल ही में दर्ज किया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारी10 से 12 स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। हैदराबाद और मुंबई में छापामारी की जा रही है।ईडी अधिकारी ने कहा, “ईडी की 15 टीमों ने आज सुबह छापा मारा। रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। ”

 

 

Next Post

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के माध्यम से भारत में अपने चॉकलेट बेचेगी फिनलैंड की कंपनी फेजर

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने फिनलैंड की अग्रणी फूड कंपनी फेजर के साथ एक समझौते की घोषणा की है। आरसीपीएल ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते के तहत फेजर भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम चॉकलेट और कन्फेक्शनरी उत्पाद पेश […]

You May Like