नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं में नरमी देखी गयी। चीनी और दालें भी सस्ती हुईं। वहीं, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 18 रिंगिट चढ़कर 4,478 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52.34 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में अनाजों में मामूली घट-बढ़ रही। चावल की औसत कीमत पांच रुपये बढ़कर 3,824.37 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ता होकर 2,837.47 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। वहीं, आटा 3,294.04 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।
सरसों तेल औसतन करीब आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हो गया। मूंगफली तेल तीन रुपये मजबूती हुआ। वनस्पति में 46 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। पाम ऑयल 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 26 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। सोया तेल भी 28 रुपये सस्ता हुआ।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत लगभग स्थिर रही। तुअर दाल करीब 18 रुपये और मूंग दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल 11 रुपये और उड़द दाल नौ रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ की औसत कीमत करीब 11 रुपये घट गयी। चीनी दो रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
