शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 503.76 अंक (0.60 प्रतिशत) टूटकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 अंक पर आ गया। तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही है। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। धातु, ऑटो, आईटी, निजी बैंकों, रियलटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सार्वजनिक बैंकों और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, बीईएल, आईटीसी और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी हरे निशान में रहा।

Next Post

देश में बनेगा उभयचर विमान एल्बेट्रोस 2.0 का पिछला हिस्सा, रक्षा और सरकारी क्षेत्रों के लिए होंगे विशेष संस्करण

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) पानी और जमीन दोनों पर उतरने में सक्षम उभयचर विमान बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एंफीबियन एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (एएआई) ने भारत में अपने एल्बेट्रोस 2.0 विमानों के एक हिस्से के निर्माण के लिए भारतीय कंपनी एपोजी एयरोस्पेस के साथ करार किया है। साथ […]

You May Like