​करवा चौथ के पावन पर्व पर दमोह पुलिस की शानदार पहल की पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा महिलाओं व उनके पतियों को हेलमेट वितरित कर दिया “सुरक्षा का उपहार

दमोह। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में करवा चौथ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) की विशेष पहल पर एक अनूठा व प्रेरणादायी सड़क सुरक्षा जागरूकता हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक आकांक्षा जोशी, एएसआई हरिश्चंद्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा। ​करवा चौथ का पर्व पति की लंबी उम्र व सुरक्षा की कामना का प्रतीक माना जाता है। इस भावना को आधार बनाते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं उपस्थित होकर दोपहिया वाहन चालकों तथा उनकी जीवनसंगिनियों को उच्च गुणवत्ता वाले सुरक्षा हेलमेट वितरित किए और इसे सुरक्षा का सच्चा उपहार बताया।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों व दंपति जोड़ों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि ​करवा चौथ का व्रत लंबी उम्र की प्रार्थना का पर्व है, किंतु प्रार्थना के साथ-साथ व्यवहारिक सुरक्षा उपायों को अपनाना भी उतना ही आवश्यक है। दोपहिया वाहन चलाते समय सिर की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। अक्सर छोटी सी लापरवाही या बिना हेलमेट यात्रा करना किसी परिवार की खुशियों को छीन लेता है। आज इस अवसर पर प्रत्येक पति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलेगा और प्रत्येक पत्नी को अपने पति को बिना हेलमेट वाहन चलाने से रोकना चाहिए।​पुलिस अधीक्षक ने यह भी रेखांकित किया कि वाहन चलाते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठे सह-यात्री (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से अनिवार्य है।

​ *कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं व गतिविधियां*

दंपतियों को हेलमेट वितरण कार्यक्रम स्थल से गुजर रहे ऐसे दोपहिया वाहन चालक जो अपनी पत्नियों के साथ यात्रा कर रहे थे अथवा हेलमेट धारण नहीं किए हुए थे, उन्हें रोककर समझाइश दी गई एवं एसपी महोदय द्वारा ससम्मान हेलमेट भेंट किया गया।

Next Post

मौसम का बदला मिजाज: तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज हवाओं और बिजली चमकने का अलर्ट

Thu Oct 29 , 2026
भोपाल। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। IMD, अनुसार, शहर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान तापमान और बादलों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किया गया है।” IMD के मुताबिक, भोपाल में वर्तमान में अधिकतम तापमान करीब उनतीस दशमलव छह (29.6) डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान उन्नीस […]

You May Like