सरदार सिंह पोर्ते अध्यक्ष व राकेश गोयल कार्यवाहक अध्यक्ष बने

रायसेन। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स की जिला शाखा की नई कार्यकारिणी की चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्व सम्मति से अजाक्स संघ का गठन किया गया है। यह गठन मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव और अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष जे.एन. कंसोटिया के निर्देश पर किया गया। कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रांतीय महासचिव और निर्वाचन प्रभारी गौतम पाटिल तथा भोपाल संभाग के संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सरदार सिंह पोर्ते को संघ में जिला अध्यक्ष औरनायाब नाजिर के क्लर्क राकेश गोयल को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।इनके मनोनयन पर अजाक्स संघ से अधिकारी कर्मचारियों द्वारा खुशी का इजहार कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी है।

Next Post

रुपये में तेजी थमी, 18 पैसे लुढ़का

Thu Aug 21 , 2025
मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर खरीद से गुरुवार को रुपया 18 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.25 रुपये का बिका। भारतीय मुद्रा आज सुबह तीन पैसे की तेजी के साथ 87.04 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और दोपहर से पहले […]

You May Like