रुपये में तेजी थमी, 18 पैसे लुढ़का

मुंबई, 21 अगस्त (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर खरीद से गुरुवार को रुपया 18 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.25 रुपये का बिका।

भारतीय मुद्रा आज सुबह तीन पैसे की तेजी के साथ 87.04 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और दोपहर से पहले 86.93 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई। बाद में निजी और सार्वजनिक बैंकों ने डॉलर की खरीद बढ़ा दी जिससे रुपये पर दबाव पड़ा और यह 87.2550 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद 87.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले लगातार तीन दिन रुपये में मजबूती रही थी। बुधवार को यह छह पैसे की तेजी में 87.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में मजबूती से भी रुपये पर दबाव पड़ा।

Next Post

देवनगर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, तीन मोटर साइकिल बरामद

Thu Aug 21 , 2025
रायसेन। देवनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो स्प्लेंडर और एक प्लेटिना मोटरसाइकिल कुल मूल्य करीब दो लाख रुपये बरामद की। फरियादी शीतल लोधी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की […]

You May Like