मेकमाईट्रिप की मजबूत छलांग : राजस्व 25.6 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, 14 मई (वार्ता) भारत की अग्रणी ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी मेकमाईट्रिप लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सकल राजस्व इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 20.29 करोड़ डॉलर के मुकाबले 25.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 24.55 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि वित्त वर्ष25 के दौरान कंपनी की सकल बुकिंग में स्थिर मुद्रा के आधार पर 30.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2.55 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 2.03 अरब डॉलर थी। इसी तरह राजस्व में भी 25.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 24.55 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया जबकि वित्त वर्ष 24 में 20.29 करोड़ डॉलर था।

कंपनी का समायोजित परिचालन लाभ 37.9 प्रतिशत की तेज बढ़त के साथ 4.47 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 3.24 करोड़ डॉलर था। चौथी तिमाही का कुल लाभ 2.92 करोड़ डॉलर रहा जबकि वित्त वर्ष24 की चौथी तिमाही में यह 17.19 करोड़ डॉलर था।

मेकमाईट्रिप के ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मागो ने कहा, “इस वित्तीय वर्ष में हमने रिकॉर्ड बुकिंग और राजस्व अर्जित किया है। यह हमारे ब्रांड की मजबूती, तकनीकी प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा की मांग में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है। हम नए ग्राहक खंडों में निवेश कर रहे हैं और व्यक्तिगत अनुभवों के ज़रिए ग्राहकों को बार-बार जोड़ने में सफल हो रहे हैं।”

 

Next Post

निजी वाणिज्यिक संस्थानों को सीवर में छोड़े गए पानी के हिसाब से भरना होगा बिल: प्रवेश साहिब सिंह

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 मई (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि अब दिल्ली के सभी होटल, बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग मॉल, निजी अस्पताल और अन्य बड़े वाणिज्यिक संस्थानों को उनके द्वारा छोड़े गए सीवरेज (गंदे पानी) के आधार पर पानी का बिल चुकाना होगा। श्री सिंह ने […]

You May Like