शाजापुर में शादी के एक महीने बाद खुला राज: दुल्हन के थर्ड जेंडर होने का दावा, 5 लाख खर्च पर विवाद के बाद मारपीट

शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर शहर में करीब एक महीने पहले हुई शादी अब विवाद का कारण बन गई है। दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के समय दुल्हन के थर्ड जेंडर होने की जानकारी उनसे छिपाई गई थी। मामले में दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक हुई। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काछीवाड़ा क्षेत्र निवासी अनिल, जो सब्जी का ठेला लगाते हैं, ने बताया कि पड़ोस की एक महिला ने राजगढ़ जिले के पचोर की एक लड़की का रिश्ता बताया था। करीब 2 महीने पहले परिवार लड़की देखने गया और दोनों की पसंद के बाद 29 जून को मंदिर में शादी तय हुई।

अनिल के अनुसार, परिवार 2027 में शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की पक्ष ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर जल्दी शादी का दबाव बनाया और 1 लाख रुपये भी लिए। परिवार का दावा है कि शादी में करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए। शादी के बाद दुल्हन 2 दिन शाजापुर रही और पेट दर्द बताकर वापस चली गई। 23 जुलाई को वह दोबारा आई।

इसी दौरान घर की सदस्य रेखा को दुल्हन के व्यवहार पर शक हुआ। रेखा ने बताया, “हमने पूछा दाढ़ी-मूंछ क्यों बनाती हो? तो उसने कहा मेरा टाइम आ गया है। पैर और छाती पर बाल देखकर शक हुआ तो पूछा कि तुम औरत नहीं हो क्या? उसने कहा तेरा टाइम नहीं आया क्या। बाद में कपड़े ऊंचे करवाकर देखने पर पता चला कि वह किन्नर है।”

इस जानकारी के बाद अनिल के परिजनों ने दुल्हन के पिता और भाइयों को बातचीत के लिए शाजापुर बुलाया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचे। दुल्हन को ले जाने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट हो गई।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आजाद, राकेश, राजा, चंद्रोबाई और लक्ष्मीनारायण निवासी पचोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बोलेरो को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, परिचालक गंभीर घायल,जबलपुर रेफर

Tue Jul 28 , 2026
जबेरा/दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा-सिंग्रामपुर के बीच दानीताल जंगल स्थित सिद्ध बाबा के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक वाहन के केबिन […]

You May Like