बोलेरो को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा, परिचालक गंभीर घायल,जबलपुर रेफर

जबेरा/दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा-सिंग्रामपुर के बीच दानीताल जंगल स्थित सिद्ध बाबा के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक वाहन के केबिन में फंस गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र बागरी के नेतृत्व में सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह, प्रधान आरक्षक रामगोपाल, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक प्रशांत दुबे तथा डायल-112 के पायलट महेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।पुलिस और डायल-112 की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए ट्रक के केबिन में फंसे चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि परिचालक ट्रक के केबिन में गंभीर अवस्था में फंसा हुआ था। उसे रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा पहुंचाया गया।घायल परिचालक की पहचान भरत यादव, निवासी झांसी के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में पदस्थ डॉक्टर शोएब अहमद खान ने घायल भरत यादव का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।हादसे के कारण दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए धीरे-धीरे जाम खुलवाया और हाईवे पर आवागमन को पुनः सुचारू कराया।

Next Post

गुरुओं की करुणा से भीगने वाला हृदय ही मूक माटी बनकर जीवन को मंगलमय बनाता है" — निर्यापक श्रमण मुनि मुनि समता सागर जी महाराज

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। वर्षायोग व चातुर्मास स्थापना संकल्प दिवस के अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि  समता सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “वर्षायोग” केवल वर्षा ऋतु का नाम नहीं, बल्कि प्रकृति की वर्षा और गुरु-जिनवाणी कीअमृतवर्षा का पावन संगम है।जिस प्रकार वर्षाऋतु धरती को भिगोकर उसे उर्वरक बनाती […]

You May Like