पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू सब एक लाइन में : डॉ मोहन यादव

इंदौर. महिदपुर में लोर्कापण कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मोहन यादव कांग्रेस पर जमकर बरसे. उन्होंने मीनाक्षी नटराजन वाले मामले में कांग्रेसियों पर ही तंज कसा.

सीएम ने मंच से कहा कि कांग्रेसी सुन लें कान खोलकर, तुमने तो एक कौड़ी नहीं दी बहनों के लिए. लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जाते हैं तो कांग्रेसी कहते हैं कि बहने इस रुपए से दारु पी जाती हैं. अरे डूब मरो कांग्रेसियों तुम्हारा चरित्र ऐसा है. कांग्रेस इसलिए अपने कर्मों की सजा भुगत रही है. वो पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू सब एक लाइन में है. सीएम ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन वाले मामले में नाम लिए बगैर कहा कि नौसिखिए को पार्टी की कमान आपने हाथ में दी है. अब वो गाड़ी आगे चलाने के बजाये पीछे ठोके तो हम भी क्या जानें. वो अपने कर्मों की जानें.

विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया महिदपुर के डोंगला से अपनी घड़ी का स्टेंडर्ड टाइम तय करेगी. मुख्यमंत्री ने इस दौरान 19 करोड़ रुपए से अधिक लागत के अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया. इनमें उच्च शिक्षा विभाग के 4.35 करोड़ रुपए लागत के महाविद्यालय भवन, लोक शिक्षण विभाग के तहत सेमलिया, महिदपुर रोड और कुंडीखेड़ा में कन्या स्कूल भवन, मोचीखेड़ा में 33/11 केवी उपकेंद्र तथा झारड़ा क्षेत्र के 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल हैं. कुल मिलाकर लगभग 207 करोड़ रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए. सामाकोटा बैराज परियोजना से कई गांवों के किसानों को सीधा फायदा मिलेगा.

Next Post

पैदल चल रहे भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, एक मासूम का पैर पंजे से अलग, बहन का पैर फ्रैक्चर; ड्राइवर फरार

Wed Jun 17 , 2026
नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र में कृषि उपज मंडी की पुलिया के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से भाई-बहन घायल हो गए। हादसे में 7 साल के बच्चे का पैर पंजे से अलग हो गया, जबकि उसकी 12 साल की बहन के पैर में फ्रैक्चर हुआ […]

You May Like