रीवा:कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में जल संरक्षण के सभी कार्यों की प्रशासकीय और तकनीकी स्वीकृति जारी कराकर कार्य प्रारंभ कराएं. हर ग्राम पंचायत में जल संरक्षण जागरूकता के लिए जल यात्रा निकालें. जिले के एक सबसे अधिक जल समस्याग्रस्त गांव का चयन कर उसमें जल संरक्षण के कार्य कराएं.
जन भागीदारी से गांव को जल स्वाबलंबी बनाने के प्रयास करें. वर्षाकाल में वृक्षारोपण के लिए तैयारियाँ अभी से शुरू कर दें. प्रत्येक विकासखण्ड में एक लाख पौधे रोपित करने के लिए अभी से तैयारी करें. बारिश के बाद गड्ढे खोदने में कठिनाई होगी. कलेक्टर सहित सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान जल संरक्षण के कार्यों में भागीदारी निभाएं.
