कंटेनर ओर ट्राले की जोरदार भिड़त 3 घायल,कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर,प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को किया रेफर

पानसेमल। थाना क्षेत्र में खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर खड़ीखम के निकट कंटेनर ओर ट्राले की आमने सामने भिड़त हो गई जिसमें 3 युवा घायल हुए हैं।सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी विजय रावत एवं स्टाफ पहुंचा था।FRV वाहन के टूल्स की सहायता से करीब 2 घंटे बाद वाहन में फंसे 3 युवकों को ग्रामीणों की सहयता बाहर निकाला गया।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।CHC पर पदस्थ डॉ.सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उनका उपचार किया।घायलों के नाम अक्षय सुन्दरसिंह 25 वर्ष सुखलाल सुभान 29 वर्ष पिपरियापानी बाग एवं फैजान बाबू हुसैन उम्र 25 वर्ष निवासी तारपुर मुरादाबाद उत्तरप्रदेश बताए गए हे जिन्हें चोटे आई है।घटना के बाद मौके पर थाना प्रभारी विजय रावत,FRV वाहन पर पदस्थ पायलट निकेश पाटिल,पुरुषोत्तम थालनेरे,आरक्षक खुमसिंग धार्वे,अजय चौहान,नवीन मेहता ग्रामीणों सहित निवाली का स्टाफ मौजूद रहा।घायलों को रेफर करने हेतु डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने कॉल किए लेकिन एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने से उन्हें निजी एंबुलेंस से रेफर किया गया। घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

Next Post

सपा-कांग्रेस ने यूपी को बीमारू बनाया, हमने बीमारी और माफिया दोनों खत्म किए: योगी

Tue Aug 11 , 2026
संतकबीरनगर 11अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि 2047 से पहले भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा। सपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, जिसका खामियाजा किसान, नौजवान और आम जनता को भुगतना पड़ा। आज प्रदेश बीमारी और […]

You May Like