भाई-भतीजे की हत्या और बेटी की हत्या के प्रयास में दोहरा आजीवन कारावास

सागर:सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या तथा बेटी को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी रामाधार तिवारी को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश प्रशांत सक्सेना की अदालत ने आरोपी को दोहरा आजीवन सश्रम कारावास के साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल छह माह से 10 वर्ष तक का सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

जिला अभियोजन अधिकारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि रामाधार तिवारी का पैतृक जमीन को लेकर अपने भाई राममिलन से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई राममिलन पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बचाने पहुंचे भतीजे अजय को भी गोली मारी, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आई आरोपी की बेटी वर्षा को भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हुई।पुलिस ने मौके से सबूत एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार किया और हथियार जब्त किए। अभियोजन पक्ष ने 27 गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा। अदालत ने सभी साक्ष्यों को प्रमाणित मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया और कड़ी सजा सुनाई।

Next Post

भोपाल पहुंची अर्चना तिवारी, एकतरफा प्रेम करता था ग्वालियर से पकड़ा गया आरक्षक

Wed Aug 20 , 2025
ग्वालियर: नर्मदा एक्सप्रेस से रहस्यमयी तरीके से लापता अर्चना तिवारी को 13वें दिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पलियाकलां स्थित नेपाल बार्डर के पास से रानी कमलापति थाना के जीआरपी ने बरामद कर लिया है. पुलिस अर्चना को प्लेन से लेकर आज सुबह भोपाल पहुंच गई है, जहां […]

You May Like