नाराज मंत्री ने जोनल अफसर को बताया नालायक, किया सस्पेंड

ग्वालियर:प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायणसिंह कुशवाह भूमिपूजन कार्यक्रम के बीच अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़क गये। वार्ड 52 में आयोजित कार्यक्रम में नगरनिगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा, भूमिपूजन स्थल पर सिर्फ एक पम्प ऑपरेटर मिला था।नाराज मंत्री भूमिपूजनस्थल से ही निगमायुक्त संघप्रिय को फोन कर बोले कि एक मंत्री लेवल का व्यक्ति बैठा है और यहां कोई अधिकारी नहीं है। यह सीधी बेइज्जती है। मंत्री के फोन के बाद निगमायुक्त ने जोनल अधिकारी सौरभ शाक्य को तुरंत निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जनकार्य विभाग रहेगा जबकि अतिरिक्त प्रभार उपयंत्री बृजेश राजपूत को सौंपा गया है।

मंत्री नारायणसिंह ने कमिश्नर से कहा कि यह क्या मजाक है यहां सिर्फ पम्प ऑपरेटर खड़ा है। जोनल अधिकारी को तत्काल हटाइये। नहीं हटा सकते तो मुझे बताइये, मैं आपसे बात नहीं करूंगा। उन्होंने कहा ‘‘वह नालायक है, पहले भी बता चुका हूं।’’ जांच में सामने आया है कि जोन अधिकारी को लेकर कई शिकायतें मिली थी। यह आरोप है कि हेल्पलाइन की शिकायत का समय पर समाधान नहीं किया। वार्ड-55 में बिना अनुमति सड़क खुदाई पर कार्यवाही नहीं की। क्षेत्र का नियमित निरीक्षण नहीं किया। भूमिपूजन की पूर्व सूचना के बावजूद वह कार्यक्रम में अनुपस्थित रहा।

Next Post

दरोगा ने टीआई पर पिस्टल तानी, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Sat Apr 11 , 2026
ग्वालियर: तिघरा थाने में चोरी की विवेचना के दौरान कथित बंटवारे को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच ही विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ी कि एक दरोगा ने टीआई पर सर्विस पिस्टल तक तान दी। मामला बढ़ने पर एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दरोगा […]

You May Like