कटंगी से किशोरी का अपहरण

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 निवासी एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 11 रंगरेज मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। शाम चार बजे जब छात्रा घर में परिजनों को नहीं दिखी तो वह चिंतित हो गई। परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वह सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही आशंका जाहिर करते हुए बताया कि कोई उनकी बेटी को बहल-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।

Next Post

पीथमपुर में विरोध चरम पर 

Thu Jan 2 , 2025
लोग सड़कों पर उतरे , मौन रैली ,आज पीथमपुर बंद का आव्हान   संजय बाजपेई   पीथमपुर / धार ।यूनियन कार्बाइड भोपाल का जहरीला कचरा जलाने के लिए आज अल सुबह 4:30 बजे पीथमपुर पहुंच चुका है . सुबह से ही विरोध बढ़ता जा रहा है और हजारों लोग सड़कों […]

You May Like