स्कूल बसों की सुरक्षा पर कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

भोपाल।जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. भोपाल जिले के अंतर्गत संचालित स्कूल संचालकों की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और बच्चों की बसों के संबंध में यातायात पुलिस के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में कलेक्टर सिंह ने सभी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी हैं. उन्होंने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. बच्चें देश का भविष्य है. प्रशासन एवं पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा के साथ अवांछनीय व्यवहार करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. बता दें कि पिछले दिनों हुई घटना में भी पुलिस और प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है.

Next Post

शिकायतों का समाधान करो और रैंकिंग सुधारो

Tue May 20 , 2025
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई. सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही. बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और सीएम डेस्क बोर्ड की विभागवार गहन समीक्षा की गई. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी […]

You May Like