उप मुख्यमंत्री ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर बीहर नदी में किया दीपदान 

रीवा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रीवा नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जल कलश यात्रा में शामिल होकर जल संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने पचमठा में बीहर नदी की आरती कर दीपदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी का संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति जल संरक्षण में सरकार के प्रयासों में अपना योगदान दे। अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पानी की एक-एक बूंद को सहेज कर धरती मां की कोख में पहुंचाएं। हम आज पानी का बैंक भरेंगे तभी भावी पीढ़ी को पानी मिल सकेगा। पानी ही जीवन का आधार है। पानी यदि नहीं रहा तो हमारा जीवन भी नहीं बचेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा के दिन जल संरक्षण का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हम सब मिलकर रीवा को स्वच्छता और सुंदरता में देश को नंबर वन शहर बनाएंगे। पूरे शहर में आगामी वर्ष में बड़े पैमाने पर पौधे रोपित किए जाएंगे। इन पौधों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी होगी। हमारे पूर्वजों ने हमें बड़े-बड़े तालाब और बगीचे देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। हम सबको भी भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित रखने के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण को अपनाना होगा तभी प्रकृति का संतुलन बना रहेगा और धरा पर जीवन सुरक्षित रहेगा। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन देते हैं। हम ऑक्सीजन लेकर वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। पेड़ पौधे हमारे लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने के सजीव कारखाने हैं। इसलिए हर व्यक्ति हर बार कम से कम पांच पौधे रोपित कर उन्हें विकसित करने का संकल्प ले।

उप मुख्यमंत्री ने पचमठा धाम में शिव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा बीहर आरती में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व महापौर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों में हम सब योगदान दें। रिवरफ्रंट निर्माण से पचमठा धाम का सुंदरीकरण और विकास हो गया है। इस स्थान की सुंदरता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कमिश्नर नगर निगम अक्षत जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में 15 तरह की गतिविधियां संचालित हैं। अभियान के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य की रीवा नगर निगम तथा सभी नगर पंचायतों द्वारा पूर्ति कर दी गई है। पुरानी जल स्रोतों की सफाई और जीर्णोद्धार, पानी की टंकियों की सफाई, बावड़ी की सफाई जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर घर में लगाने का अभियान चलाया जाएगा। समारोह में कवि श्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने जल संरक्षण पर प्रेरक गीत और कविताएं सुनाई। समारोह में श्री राजगोपाल चारी मिश्र, श्री दीनानाथ वर्मा, श्री अंबुज रजक, श्री राजीव पांडेय, श्री मुन्ना खान श्री गौरव पांडेय, उपायुक्त नगर निगम प्रकाश द्विवेदी, अभिमन्यु सिंह, जन अभियान परिषद के जागेश्वर तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Next Post

महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Mon May 25 , 2026
भोपाल। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सोमवार को भोाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। […]

You May Like