आईजी रूचि वर्धन मिश्रा ने सीधी में पुलिस बल को कराया ‘हार्टफुलनेस’ ध्यान का अभ्यास

सीधी: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश भर में पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आज पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमती रूचि वर्धन मिश्रा जिला सीधी के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में आयोजित ‘हार्टफुलनेस’ कार्यशाला में शिरकत की और पुलिस बल का मार्गदर्शन किया।

आईजीपी श्रीमती मिश्रा ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में पूरे मध्य प्रदेश के थानों और चौकियों में साप्ताहिक रूप से हार्टफुलनेस ध्यान सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह किसी एक जिले की नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रदेश की पहल है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल को अत्यधिक कार्यभार और मानसिक तनाव के बीच आंतरिक शांति और संतुलन प्रदान करना है। कार्यशाला में हार्टफुलनेस संस्था के राज्य समन्वयक गजेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय समन्वयक संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्यान की वैज्ञानिकता को साझा किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे एवं रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित समस्त थाना एवं चौकिया के प्रभारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले भर के समस्त पुलिस स्टाफ इस राज्यव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम से सीधे जुड़े रहे।
​15 मिनट का प्रायोगिक सत्र और जीवंत संवाद-
आईजीपी के नेतृत्व में 15 मिनट का सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने शांति और एकाग्रता का प्रत्यक्ष अनुभव किया। ध्यान के उपरांत श्रीमती मिश्रा ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उनके अनुभवों को सुना।​पुलिसकर्मियों ने साझा किया कि साप्ताहिक रूप से आयोजित होने वाले इन सत्रों से उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे ड्यूटी के दौरान स्वयं को अधिक धैर्यवान महसूस कर रहे हैं। ​आईजीपी ने बल देते हुए कहा कि हार्टफुलनेस से होने वाले लाभ तभी स्थाई होंगे जब इसे पूरे अनुशासन के साथ साप्ताहिक रूप से प्रत्येक थाने में जारी रखा जाएगा।
​ सशक्त और संवेदनशील पुलिसिंग का लक्ष्य-
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने आईजीपी और हार्टफुलनेस टीम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि सीधी जिला पुलिस इस राज्यव्यापी अभियान को पूरी निष्ठा से क्रियान्वित कर रही है। जिले के सभी थानों और चौकियों में यह साप्ताहिक सत्र निरंतर जारी रहेगा, ताकि “स्वस्थ शरीर और शांत मन” के साथ पुलिसकर्मी जनसेवा कर सकें

Next Post

शातिर नकबजन ने उगली चोरी, दो लाख के आभूषण जब्त

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर: नेफिस सिस्टम से अपराधी की क्राइम कुंडली खुलते ही अधारताल थाना अंतर्गत हर्षनगर में हुई लाखों की चोरी सुलझ गई। पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 2 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़ा गया आरोपी आपराधिक प्रवृति […]

You May Like