नेशनल हाइवे पर लूट-डकैती के 5 आरोपी गिरफ्तार

सतना : नेशनल हाइवे पर देर रात घूमते हुए बाइक सवार आधा दर्जन युवकों द्वारा लूट-उक्ैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि फरा छठवें आरोपी की तलाश की जा रही है. आरोपियों के कब्जे से कट्टा-कारतूस सहित 2.75 लाख रु का सामान बरामद किया गया है.

सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1-2 अगस्त की दरमियानी रात शहर के लोटस सिटी के निकट नेशनल हाइवे पर एक पिकप सवार व्यक्ति के साथ लूट-डकैती की घटना सामने आई थी. चंदला छतरपुर निवासी शिवकुमार उम्र 55 वर्ष पशु आहार लेने के लिए सतना आए थे. सामान लेकर वे पिकअप क्र. यूपी एटी 2431 के जरिए सतना से वापस चंदला की ओर लौट रहे थे. लेकिन जैसे ही वे नेशनल हाइवे पर लोटस सिटी के निकट पहुंचे तो उनकी पिकअप खराब हो गई.

जिसके चलते वे वाहन को सडक़ किनारे लगाकर सो गए. रात के लगभग 3:45 बजे दो बाइक पर सवार आधा दर्जन युवक अचानक आ धमके. युवकों ने कट्टे की नोक पर धमकाते हुए शिवकुमार का मोबाइल और 1 हजार रु की नकदी लूट ली. इतना ही नहीं बल्कि युवकों ने शिवकुमार के फोन पे एकाउंट से 5 हजार 620 रु अपने खाते में ट्रांसफर भी करा लिए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की. पहचान होते ही 5 आरोपियों को दबोच लिया गया. जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है.
 आरोपी 20-22 वर्ष के युवा
लूट-डकैती के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्कू कुशवाहा 21 वर्ष निवासी छिंदा नागौद, ऋतिक उर्फ रिशू तिवारी 21 निवासी जाखी नागौद, मनीष दाहिया 21 वर्ष निवासी जाखी नागौद, दीपू दाहिया 20 वर्ष निवासी जाखी नागौद और शिवम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी बम्होरी सितपुरा के तौर पर हुई. वहीं फरार आरोपी सितपुरा निवासी रोहित तिवारी की तलाश जारी है. आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 12 जिंदा कारसूत, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

Next Post

भतीजा ही निकला अपनी मौसी का हत्यारा

Thu Sep 4 , 2025
सतना : मैहर के महाराजनगर में घर के अंदर रखे बक्से में महिला की लाश मिलने की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने भतीजे ने की थी. आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म […]

You May Like