रिश्तेदारी का झांसा देकर कॉलेज छात्र से 2.07 लाख की ठगी

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में मझौली कॉलेज में पढऩे वाले एक छात्र को उसकी बुआ के लडक़े का दोस्त बनकर अज्ञात जालसाज ने 2.07 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक आकाश यादव (26) निवासी पोला, शासकीय कॉलेज मझौली में तृतीय वर्ष का छात्र है, उसके बुआ का लडक़ा मनोज यादव राजस्थान की एक फैक्ट्री में काम करता है। मनोज का एक दोस्त दलवीर है, जिससे आकाश की मुलाकात करीब एक माह पहले कटंगी में हुई थी।

दोपहर करीब 12:30 बजे आकाश के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को दलवीर बताया और बड़े ही विश्वास के साथ कहा, आकाश, मैं तुम्हारे खाते में 1 लाख रुपये भेज रहा हूँ। मेरा एक दोस्त अस्पताल में भर्ती है, तुम उन पैसों को उसके बताए नंबर पर ट्रांसफर कर देना। आकाश ठग की बातों में आ गया और बिना पुष्टि किए पैसे भेजने को तैयार हो गया। ठग ने चालाकी से अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगे।

आकाश ने पहले 25,000 और फिर 5,000 रुपये भेजे। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य नंबर दिया जो फोन-पे पर विकाश कुमार तिवारी के नाम से दिख रहा था, उसमें 9,000 रुपये डलवाए। इसके बाद व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर 2,500, फिर 10-10 हजार की पांच किस्तों में 50,000 रुपये और फिर 5,000 व 3,000 रुपये ट्रांसफर करवाए। ठग यहीं नहीं रुका, उसने आकाश से उसके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी तीन बार में 1,06,635 रुपये पार कर दिए। कुल 2,07,035 रुपये ट्रांसफर करने के बाद जब आकाश ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसे पता चला कि ठगी का पता चला।

Next Post

नोटिस का जवाब देने की बजाय प्रोफेसर ने दे दिया इस्तीफा

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विवेक मिश्रा ने नोटिस का जवाब देने के बजाय इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से विश्वविद्यालय में इस मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार प्रो. मिश्रा को युवा उत्सव आयोजन से जुड़े मामले में शोकॉज नोटिस […]

You May Like

मनोरंजन