दतिया में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़

दतिया: छल्लापुर इलाके में देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। इलाके में दहशत का माहौल है। कुछ युवक आकाश अहिरवार के घर के बाहर बैठकर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने पहले इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब मामला बढ़ने लगा तो आकाश ने बाहर आकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

आकाश के समझाने पर आरोपी भड़क गए और विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते युवक जबरन घर में घुस गए और वहां जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर के मारे सहम गए। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Post

भितरवार मंडी में आग के बाद नायब तहसीलदार के साथ मारपीट

Thu Apr 30 , 2026
ग्वालियर: कृषि उपज मंडी भितरवार में बारदाने में आग लगने की आकस्मिक घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को शीघ्र सामान्य किया। प्रशासन ने किसानों एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपज विक्रय व्यवस्था बहाल कराई और शांति व्यवस्था बनाए रखी। घटना […]

You May Like

मनोरंजन