जीवाजी विश्वविद्यालय में “बात करें, बोझ हल्का करें” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण एवं परामर्श प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “बात करें, बोझ हल्का करें” विषय पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, संवाद को प्रोत्साहित करना तथा संतुलित दिनचर्या के माध्यम से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय प्रस्तुत करना था।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित वक्ता नवनीत पचौरी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के दैनिक जीवन की संरचना, समय प्रबंधन, डिजिटल अनुशासन और मानसिक संतुलन के बीच के वैज्ञानिक संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और अत्यधिक सोशल मीडिया का उपयोग मानसिक दबाव को बढ़ाते हैं। यदि छात्र सुव्यवस्थित दिनक्रम, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सकारात्मक संवाद को अपनाएँ, तो मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक डायरी मेंटेन करने का सुझाव दिया।

कार्यशाला के अंतर्गत संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने शैक्षणिक दबाव, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पारिवारिक अपेक्षाओं तथा कैरियर संबंधी अनिश्चितताओं पर अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों द्वारा तनाव, चिंता और अवसाद के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान तथा सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया।

समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित दिनचर्या अपनाने तथा अपने साथियों की भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बने रहने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण की दिशा में सार्थक एवं पहल के रूप में स्थापित हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विश्वविद्यालय समुदाय मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय को गंभीरता से ले रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर एस. के. सिंह, प्रोफेसर विवेक बापट, कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा तथा डॉ. साधना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं साथ में काउंसलर्स डॉ अंकुर श्रीवास्तव और डॉ सुनीशा कुलकर्णी मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों से खुलकर संवाद करने और आवश्यकता पड़ने पर परामर्श सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

Next Post

अगले हफ्ते से ग्वालियर चंबल में फिर बदलेगा मौसम, नए सिस्टम से छाए बादल, बूंदाबांदी के भी आसार

Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर। होली से पहले ग्वालियर चंबल अंचल में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी सुबह, हल्की ठंड और बादल छाए हुए हैं तो कभी दिन में तेज धूप और रात में ठंडक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।ग्वालियर में […]

You May Like

मनोरंजन