जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कृषि नगर के सामने एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, गोहलपुर निवासी निकहत बानो अपने भाई फरीद खान के साथ मोटरसाइकिल से करोंदा जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी 20 जेड ए 9028 के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
Next Post
668 ग्राम गांजे के साथ युवक पकड़ाया
Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज पुलिस ने बड़ा गणपति स्थित शासकीय शारदा कन्या विद्यालय के पीछे से संजय उर्फ मल्ला कौशल को 668 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है. जब्त गांजे की कीमत करीब दो हजार रुपए है. आरोपी कंडिलपुरा गोकुलगंज क्षेत्र का रहने वाला है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से […]
