सतना : मैहर के महाराजनगर में घर के अंदर रखे बक्से में महिला की लाश मिलने की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने भतीजे ने की थी. आरोपी ने न सिर्फ महिला के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गया था.
पुलिजस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजपुर क्षेत्र में स्थित घर में बंद बक्से में मिली महिला की लाश की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी की पहचान किशन चौधरी पिता दिनेश उम्र 22 वर्ष निवासी तिघरा बिरसिंहपुर सतना के तौर पर हुई. आरोपी द्वारा चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए. जिसकी कीमत 55 हजार रु आंकी गई. अंधी हत्या की घटना सामने आने पर पुलिस द्वारा मृतका के आस पास रहने वाले लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई. जिसके जरिए मृतका के घर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई. जिसमें यह मालुम हुआ कि मृतका की बहन का लडक़ा घटना वाली रात आते देखा गया था. जिसके आधार पर पुलिस ने मृतका के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की. गहन पूछताछ के चलते आरोपी ने घटना करना स्वीकार कर लिया.
जेवर छिपाए, मोबाइल फार्मेट किया
एसपी के अनुसार आरोपी किशन 28 अगस्त की रात अपनी मौसी अनीता के घर आया था. रात में मौसी को अकेला सोता देख उसकी नियत खराब हो गई. घर में पड़ी लोहे की रॉड से उसने मौसी के सिर पर प्रहार किया. सिर पर चोट लगने की वजह से जब मौसी बेसुध हो गईं तो आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद उसने वहां पर रखे बक्से से सोने-चांदी के आभूषण और 1000 की नकदी चुरा ली. जाने से पहले आरोपी ने अपनी मौसी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बक्से के अंदर डालकर ऊपर से कपड़े रख दिए. जिसके बाद उसने बक्से पर ताला लगा दिया
