ग्वालियर: कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए।
इस दौरान श्रीमती प्रमोद कुमारी सक्सेना को व्हीलचेयर तथा केशव दास पवनानी को वॉकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त कर दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान, उनकी सुविधा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा और सुशासन का वास्तविक उद्देश्य है। यह पहल न केवल जरूरतमंदों को सहारा प्रदान करती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।
Next Post
नवविवाहिता को सांप ने डसा, हुई मौत
Sun Aug 23 , 2026
शिवपुरी: जिले के मेदावली गांव में सांप के डसने से 23 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजन गंभीर हालत में उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।मेदावली निवासी रौनक परिहार (23) पत्नी सोनू परिहार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर […]

You May Like
-
11 months ago
दो भाईयों पर किया हमला
-
2 years ago
दंपति की नींद खुली तो झुग्गी से भागा बदमाश