दो भाईयों पर किया हमला

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कुदवारी में बदमाश ने दो भाईयों पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र गोटिया 21 वर्ष निवासी कुदवारी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टाईल्स मार्बल का काम करता है.

रविवार को हनुमान मंदिर के सामने उसके बड़े भाई राजेन्द्र गोटिया से प्रकाश चौधरी किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था तो वह जाकर समझाने लगा, इसी बात पर प्रकाश उसे गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से मना करने पर प्रकाश ने डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहुॅचा दी एवं बडे भाई राजेन्द्र के साथ झूमाझपटी कर डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहॅचा दी।

Next Post

विकास कार्यों का निरीक्षण, अध्यक्ष चौरे के निर्देश गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों कार्य

Mon Nov 3 , 2025
इटारसी। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत 2.0 योजना के तहत बन रहे पार्क, सड़कों और नालियों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों व ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। अध्यक्ष चौरे ने वार्ड क्रमांक 2 […]

You May Like