
सतना. नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रमुख अभियंता आनंद सिंह ने चित्रकूट एकीकृत नगर विकास परियोजना से संबंधित विभिन्न साइटों का अवलोकन किया। इस दौरे के दौरान, उन्होंने विशेष निधि सहायतित चित्रकूट सीवरेज परियोजना की प्रगति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
श्री सिंह ने चित्रकूट सीवरेज परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके बाद, प्रमुख अभियंता ने कोटर जलप्रदाय परियोजना का भी निरीक्षण किया और जल शोधन संयंत्र सहित परियोजना के सभी घटकों का मुआयना किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस अवसर पर श्री सिंह के साथ विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े सभी संबंधित व्यक्ति भी मौजूद थे।
