शुजालपुर के नीर सोनी ने संयुक्त राष्ट्र में जीता PGS स्थिरता पुरस्कार

शुजालपुर: मध्यप्रदेश के शुजालपुर निवासी नीर सोनी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित पीजीएस स्थिरता पुरस्कार जीतकर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया। नीर ने ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन जैसे देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान प्राप्त किया और फंडिंग भी जीती, जिसका उपयोग वे एक स्थायित्व परियोजना में करेंगे।

अमेरिकी कंपनी मार्केट सिमुलेशन ने उनकी अमेरिका यात्रा प्रायोजित की थी। नीर की यह उपलब्धि बाजार सिमुलेशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली। उन्होंने इसे भारत की युवा शक्ति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताया।

Next Post

ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिरा ड्राइवर घायल

Thu Jun 12 , 2025
सिंगरौली: नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर पुलिया से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिरा जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, रहवासियों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय इलाज हेतु भेजा गया, स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ड्राइवर के पैरों में काफी […]

You May Like

Play sound