
सागर। कमिश्नर अनिल सुचारी ने बीना बारहा स्थित श्रमदान हथकरघा केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र के संचालक शुभम एवं बिट्टू द्वारा गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि यह केंद्र शिक्षा से वंचित एवं नशा प्रभावित व्यक्तियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।
यह जानकारी दी गई कि इस केंद्र में लगभग 650 लोग कार्यरत हैं, जिनमें 350 महिलाएँ शामिल हैं। यहाँ धागा निर्माण से लेकर कपड़ा बुनाई और सिलाई तक का कार्य किया जाता है तथा उत्पाद “श्रमदान ब्रांड” के नाम से विक्रय किए जाते हैं।
