बॉयफ्रेंड के कहने पर छात्रा का बनाया न्यूड वीडियो,FIR दर्ज

जबलपुर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑॅफ टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैनेजमेंट (ट्रिपलआईटीडीएम) की द्वितीय वर्ष की छात्रा हॉस्टल के बॉथरूम में सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ी गई है। शर्मनाक घटना के बाद सहपाठियों में आक्रोश फैल गया। पहले मामले की शिकायत कॉलेज प्रशासन से हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अन्य सहपाठियों का भी न्यूड वीडियो बनाने की आशंका के चलते आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने खमरिया थाना अंतर्गत डुमना चौकी का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशितजनों को समझाइश देने लगे। हालांकि छात्राएं कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवती ने बॉयफ्रेंड के कहने पर न्यूड वीडियो बनाया था। पुलिस ने युवती और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जुल्म कबूला: दिल्ली निवासी बॉयफ्रेंड ने धमकी देकर करवाई घिनौनी करतूत
छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने वीडियो बनाने वाली छात्रा को रंगे हाथों पकड़ा और आपत्तिजनक वीडियो बनाने को लेकर पूछताछ की तो उसने जुल्म कबूला। साथ ही बताया कि दिल्ली में रहने वाला उसका बॉयफ्रेंड उससे रिश्ता तोडऩे की धमकी देता था और कहता था की कुछ नया करके दिखाओ। छात्रा ने बताया कि बॉयफ्रेंड के कहने पर ही उसने वीडियो बनाया था। छात्रों का यह भी आरोप रहा कि छात्रा ने आपत्तिजनक वीडियो दिल्ली में रहने वाले अपने परिचित दोस्त को भेज दिया था, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
असुरक्षित महसूस कर रही छात्राएं
इस घटना के बाद छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही है। छात्रों का कहना है कि मामले की जानकारी लगने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की थी लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं हुई केवल मोबाइल को जब्त किया गया। इससे आक्रोशित छात्र छात्राओं ने पुलिस चौकी पहुंंचकर कार्रवाई की मांग की।
युवती गिरफ्तार, घंटों चली पूछताछ
पुलिस ने मामले में युवती और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले उसके बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आशंका है कि इसके पहले भी युवती ने वीडियो बनाये है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने भी मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

Next Post

जीवाजी यूनिवर्सिटी में 1 मैनेजमेंट सहित 19 बीएड कॉलेजों की संबद्धता खत्म होगी

Tue May 6 , 2025
ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी की स्थायी समिति ने पहली बार एक साथ 13 बीएड व एक मैनेजमेंट कॉलेज की संबद्धता खत्म करने की अनुशंसा की है। वहीं एसटीएफ जांच में फंसे 5 बीएड कॉलेजों की संबद्धता होल्ड पर रखी गई है। रजिस्ट्रार ने एनसीटीई को पत्र लिखकर ऐसे कॉलेजों की मान्यता […]

You May Like

मनोरंजन