संकल्प से समाधान शिविरों में 1600 प्रकरणों का किया गया निराकरण

जबलपुर:शहर के सभी वार्डों में आयोजित ‘संकल्प से समाधान शिविरों में शासन की सुशासन वाली मंशा धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री की जन-कल्याणकारी मंशा के अनुरूप, नगर निगम जबलपुर द्वारा आयोजित इन शिविरों ने प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक नई इबारत लिखी है। इस संबंध में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं उपायुक्त अंकिता जैन ने बताया कि इन शिविरों के प्रति नागरिकों का भारी उत्साह देखा गया।

शहर के विभिन्न वार्डों से कुल 2,792 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 1,600 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण एवं स्वीकृति प्रदान की। शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। निगमायुक्त ने कहा कि ‘संकल्प से समाधान शिविर केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आम नागरिकों के भरोसे को मजबूत करने का माध्यम है। मौके पर निराकरण होने से जनता का समय और श्रम दोनों की बचत हुई है।

Next Post

बोर्ड परीक्षाओं के लिए महापौर ने दिया सफलता का मंत्र

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर: बोर्ड परीक्षाओं की आहट के बीच विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव दूर करने और उन्हें सफलता के गुर सिखाने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एक विशेष पहल की है। भंवरताल स्थित कल्चरल स्ट्रीट थियेटर हॉल में आयोजित परीक्षा मंथन कार्यक्रम के दौरान महापौर ने […]

You May Like