ग्वालियर: जीवाजी यूनिवर्सिटी की स्थायी समिति ने पहली बार एक साथ 13 बीएड व एक मैनेजमेंट कॉलेज की संबद्धता खत्म करने की अनुशंसा की है। वहीं एसटीएफ जांच में फंसे 5 बीएड कॉलेजों की संबद्धता होल्ड पर रखी गई है। रजिस्ट्रार ने एनसीटीई को पत्र लिखकर ऐसे कॉलेजों की मान्यता संबंधी स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इस तरह 18 बीएड 1 मैनेजमेंट कॉलेज की संबद्धता सत्र 2025-26 में खत्म होना तय माना जा रहा है। इन कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने 9 मई को कार्यपरिषद निर्णय लेगी।
इन बीएड कॉलेजों की संबद्धता होल्ड पर रखी
*प्राशी शिक्षा महाविद्यालपय, मुंगावली, अशोकनगर
*सिटी पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अशोकनगर
*मां सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, गौहर, वीरपुर-श्योपुर
*प्रताप कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बड़ौदा, श्योपुर
*आइडियल कॉलेज, बरौआ, ग्वालियर
इन बीएड कॉलेजों की संबद्धता खत्म करने की अनुशंसा
*महर्षि वेद व्यास कॉलेज, जंगीपुरा, ग्वालियर
*आरएबी शिक्षा महाविद्यालय, अकरबरपुर
*कामतानाथ बीएड कॉलेज डबरा
*फिरदौस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुलैथ
*शारदा देवी शिक्षा महाविद्यालय भिंड
*श्री शांति किशोर शिक्षा महाविद्यालय भिंड
*जगतगुरु शंकराचार्य शिक्षा महाविद्यालय भिंड
*शिव शिक्षा महाविद्यालय समरपुरा, भिंड
*आइडियल कॉलेज मेहगांव, भिंड
*जय मां शिक्षा महाविद्यालय, मुरैना
*शिवम शिक्षा महाविद्यालय पोरसा
*श्रीश्री 1008 बालक नाथ शिक्षा महाविद्यालय पोरसा
*युवा व्यवसायिक शिक्षा महाविद्यालय, अशोकनगर
*अंबिका इंस्टीट्यूट शिवपुरी, (मैनेजमेंट कॉलेज)
