इटारसी में 20 को साहित्यकारों का सम्मान

इटारसी। राष्ट्रीय कवि संगम एवं तुलसी साहित्य अकादमी जिला नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में “आपरेशन सिंदूर” विषय पर आधारित काव्य पाठ एवं मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा चयनित साहित्यकारों के सम्मान समारोह का आयोजन 20 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे ईश्वर रेस्टोरेंट सभागृह, न्यास कॉलोनी, इटारसी में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे करेंगे। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कवि संगम एवं मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष श्री सुनील बाजपेयी ने बताया कि यह समारोह साहित्य, राष्ट्रचेतना और सामाजिक मूल्यों को समर्पित होगा, जिसमें विभिन्न रसों में रचित, भोपाल सिवनी मालवा, माखन नगर, नर्मदापुरम के कवि बंधुओं द्वारा उत्कृष्ट काव्यपाठ के साथ-साथ चयनित साहित्यकार डॉक्टर मोहन तिवारी आनंद राष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ साहित्यकार अशोक जमनानी, राष्ट्रीय कवि सुमित ओरछा,एवं अंतराष्ट्रीय हास्य कवि राजेंद्र मालवीय आलसी का सम्मान एवं रचना पाठ करने वाले कवि गणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।

 

Next Post

इटारसी में 22 से प्रारंभ होगा भगवान झूलेलाल का 27वां चालीहा व्रत महोत्सव

Fri Jul 18 , 2025
इटारसी। चओ जय झूलेलाल पूज्य पंचायत सिंधी समाज एवं झूलण सेवा समिति इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत का 27वां वार्षिक महोत्सव इस वर्ष 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। यह व्रत इटारसी सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आने वाले श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूरी […]

You May Like