जबलपुर: दहेज लोभियों ने एक महिला को प्रताडि़त करने के बाद घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंंचकर शिकायत की है ।जानकारी के अनुसार नंदनी चक्रवर्ती पति राहुल चक्रवर्ती 27 वर्ष निवासी चरगवां ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 में राहुल चक्रवर्ती निवासी वार्ड नंबर 4 कटंगी हरिओम नगर के हुई थी ।
एक लडक़ी और दो बेटे है। शादी के बाद से पति शराब के नशे में दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। सास, ससुर दहेज को लेकर ताने मारने लगे थे। मामले की शिकायत कटंगी थाने में की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब उसे घर से निकाल दिया गया है।
