आवाम नगर प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन, बंगलिया इलेवन बनी विजेता

इटारसी। आवाम नगर में आयोजित दो दिवसीय आवाम नगर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल मैच में बंगलिया की सत्या ब्रदर्श इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5555 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 3333 रुपये की राशि दी गई।

फाइनल मुकाबले में बंगलिया की ओर से सत्या चौहान और सोमू बाबरिया की जोड़ी का मुकाबला आवाम नगर के मोहम्मद कैफ और जय यादव से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्या चौहान ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और एक ओवर में तीन छक्के जड़ते हुए कुल 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आवाम नगर की टीम दबाव में नजर आई और उनके बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा सके, जिससे बंगलिया इलेवन ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

इस प्रतियोगिता में भोपाल, पिपरिया, नर्मदापुरम और इटारसी सहित आसपास के क्षेत्रों की कुल 40 टीमों ने भाग लिया। आयोजनकर्ता मोहम्मद कैफ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

फाइनल मुकाबले के बाद देर रात करीब 12:30 बजे वार्ड पार्षद ज्योति बाबरिया और राजकुमार बाबरिया ने अपने वार्ड के विजेता खिलाड़ियों को फोन पर बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद इंतयाज, मोहम्मद रफीक और मोहम्मद इरशाद उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक बावरिया, सत्यम चौहान, नन्ना बाबरिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर रात तक दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

Next Post

सीएम डॉ मोहन यादव ने किया इंडिया से भारत: एक प्रवास पुस्तक का विमोचन

Tue May 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडिया से भारत : एक प्रवास पुस्तक का विमोचन किया। यह कार्यक्रम प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के अतिथि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्रिमंडल […]

You May Like

मनोरंजन