महाराष्ट्र में हर दिन आठ किसान करते हैं आत्महत्या : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि उसकी नीतियों का ही परिणाम है कि महाराष्ट्र में हर रोज आठ किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

पार्टी ने कहा “महाराष्ट्र में रोजाना आठ किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ये बात खुद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने विधानसभा में कबूल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन आज ‘किसानों की आयु’ आधी हो गई है।”

कांग्रेस ने कहा “मोदी सरकार ने खेती के सामान पर जीएसटी लगा दिया है जबकि किसान को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है और एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं किसाना को नहीं मिल रही है। किसान खेती के लिए कर्ज लेता है, लेकिन फसल की सही कीमत न मिलने पर वह कर्ज नहीं चुका पाता है। नतीजा- वो कर्ज में डूबकर अपनी जान देने को मजबूर हो जाता है।”

पार्टी ने कहा, “श्री मोदी देश के अरबपतियों का लाखों-करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर देते हैं, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं करते। वहीं जब किसान अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं, तो प्रधानमंत्री उन्हें लाठियों से पिटवाते हैं, रास्ते में कीलें बिछवाते हैं, उन पर आंसू गैस के गोले फिंकवाते हैं। प्रधानमंत्री देश के अन्नदाताओं को बर्बाद करने पर तुले हैं। शर्मनाक।”

Next Post

शिक्षक की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या

Thu Mar 13 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पन्ना, जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिंदुनी ग्राम से एक 50 वर्षीय शिक्षक रामनरेश प्रजापति पिता सलियां प्रजापति की बीती दरमियानी रात किन्हीं अज्ञात हमलावरों द्वारा सोते वक्त कुल्हाड़ी से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला […]

You May Like